हिंदी विश्व की महानतम भाषाओं में से एक है| जो भारतवर्ष में बोली जाती है| यह भाषा राजभाषा और राष्ट्रभाषा का दर्जा हासिल किए हुए हैं| वर्णमाला से हम लोग प्रारंभ कर रहे हैं आशा है आपको यह पसंद आएगा |

वर्णमाला
भाषा की सहायक इकाई को वाक्य कहते हैं इसी प्रकार वाक्य से छोटी इकाई उपवाक्य, उपवाक्य से छोटी इकाई पदबंध व पदबंध से छोटी इकाई पद है, पद को ही शब्द से संबोधित करते हैं | तथा पद से छोटी इकाई अक्षर और अक्षर से छोटी इकाई ध्वनि होती है, ध्वनि को ही वर्ण कहा जाता है|
वर्णमाला-
वर्णो के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं|
वर्ण-
भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि कहलाती है ध्वनि को ही वर्ण कहते हैं|
मानक हिंदी वर्णमाला हिंदी-
वर्णमाला में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं,जिसमें 10 स्वर तथा 35 व्यंजन होते हैं|
इसी प्रकार लेखन के आधार पर 52 वर्ण होते हैं| जिसमे 13 स्वर 35 व्यंजन तथा ४ संयुक्त व्यंजन होते हैं|
स्वर-
स्वतंत्र रूप से बोली जाने वाली ध्वनिया है| इनके उच्चारण के लिए किसी अन्य वर्ण की सहायता नहीं ली जाती| हिंदी भाषा में स्वरों की संख्या 13 है|