पात्रता परीक्षा के लिए 27 जुलाई 2022 तक ही आनलॉइन माध्यम से फार्म भर सकते हैं|

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यह साफ कर दिया है कि यूपी एसएससी पेट्स 2022 की परीक्षा 28 सितंबर को होगी| जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह 27 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं| जिन विद्यार्थियों को यह परीक्षा देनी है, वह यूपीएसएससी की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन को अवश्य देख लें|
इस फॉर्म की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2022 रखी गई है| उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष है रखी गई है हालांकि जो आरक्षित वर्ग आते हैं उनको नियमानुसार छूट दी जाएगी|
पिछले साल पूछे गए थे ऐसे प्रश्न
१. तमिलनाडू विधान सभा 2021 का चुनाव किस राजनीतिक दल ने जीता?
(क). डी.एम.के
(ख). बी.जे.पी.
(ग). ए.आई.ए.डी.एस.के
(घ). पी.एम.के
२. वैश्विक शांति सूचकांक 2021 में कौन – सा देश शीर्ष पर है?
(क). डेनमार्क (ख). न्यूजीलैंड
(ग). आइसलैण्ड (घ). पुर्तगाल
३. कौन सी राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दलित सशक्तीकरण योजना लागू किया?
(क). तेलंगाना (ख). आन्ध्र प्रदेश
(ग). तमिलनाडू (घ). बिहार
४. भारत के उस प्रथम राज्य का नाम जिसने अपने सभी निवासियों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया है?
(क). गुजरात (ख). तेलंगाना
(ग). राजस्थान (घ). कर्नाटक
५. RBI ने 22 जुलाई 2021 से किस भुगतान तंत्र को नए कार्ड जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
(क). मास्टरकार्ड (ख). विजा
(ग). रूपे (घ). कोई नहीं
६. भारतीय सेना ने कश्मीर में अपनी एक फायरिंग रेंज का नाम किस बॉलीवुड अभिनेत्री के नाम पर रखा है?
(क). ऐश्वर्या राय बच्चन (ख). प्रियंका चोपड़ा.
(ग). दीपिक पादुकोण (घ). विद्या बालन
७. भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क का स्त्रोत है?
(क). दल्ली-राजहरा (ख). कोरबा
(ग). उमरिया (घ). राजनांदगांव
८. भारतीय संविधान में इनमें से क्या राज्य सूची में नहीं है?
(क). पुलिस (ख). कानून और व्यवस्था
(ग). दण्ड प्रक्रिया संहिता
(घ). जेल
९. त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का विचार किसने रखा था?
(क). बलवंत राय मेहता कमेटी (ख). अशोक मेहता कमेटी
(ग). कोई नहीं
(घ). रॉयल कमीशन
१०. वर्ष 2021 के लिए किस देश का पासपोर्ट विश्व में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की श्रेणी में सबसे ऊपर है?
(क). रूस
(ख). यू.एस.
(ग). जापान (घ). भारत