उत्तराखंड भारत का एक पर्वतीय राज्य है|
उत्तराखंड भारत का एक पर्वतीय राज्य है जो कि उत्तर दिशा में स्थित है| उत्तराखंड भारत का 26 वा और हिमालय क्षेत्र का 10 वा राज्य है| उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी संबोधित करते हैं| इसका कारण यहां पर स्थित हिंदू देवी देवताओं के अनेकों मंदिर है| उत्तराखंड राज्य के दो हिस्सों में बटा है जिसे गढ़वाल और कुमाऊं कहते हैं|
उत्तराखंड भारत की संसद द्वारा 31 अक्टूबर 2019 से जम्मू और कश्मीर राज्य को 2 केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में बदलने से पहले उत्तराखंड भारत राज्य का 27 वा और हिमालय राज्य का 11 वां राज्य था|

Uttarakhand
उत्तराखंड का गठन
उत्तराखंड राज्य का गठन 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के 13 हिमालय राज्य को काटकर बनाया गया था| उत्तराखंड को पहले उत्तरांचल कहते थे| जिसका नाम 1 जनवरी 2007 में बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया था | उत्तराखंड के पूर्व में स्थित देश नेपाल, पश्चिम में स्थित राज्य हिमाचल,उत्तर में स्थित राज्य तिब्बत और दक्षिण में स्थित राज्य उत्तर प्रदेश है| उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तथा गैरसेंड से बनाई गई है| गैर सेंड को ग्रीष्मकालीन राजधानी तथा देहरादून को शीतकालीन राजधानी का दर्जा दिया गया है| देहरादून को सैनिक नगरी भी कहते हैं|
विदित है कि देहरादून क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा शहर है| उत्तराखंड में उत्तराखंड का उल्लेख मिलता है |
उत्तराखंड राज्य की अधिकारिक भाषा
उत्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है जिस की अधिकारिक भाषा संस्कृत है| उत्तराखंड राज्य में प्रमुख रूप से हिंदी भाषा भी बोली जाती है| यह भी आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त रखती है साथ ही कुमाऊं और गढ़वाली का भी प्रयोग किया जाता है| बहुतायत यहां पर उर्दू भाषा का भी प्रयोग किया जाता है| उत्तराखंड राज्य की प्रमुख बोलियों में 5 भाषाएं भी शामिल की गई हैं |
१. पूर्वी हिंदी
२. पश्चिम हिंदी
३. राजस्थानी हिंदी
४. बिहारी हिंदी
और
५. पहाड़ी हिंदी
इसके अलावा अट्ठारह बोलिया भी शामिल की गई हैं|
उत्तराखंड के नाम की उत्पत्ति कैसे हुई
उत्तराखंड राज्य का नाम संस्कृत से बना है| इसका नाम उत्तर और खंड को संयुक्त करके बनाया गया है| उत्तर का मतलब उत्तर दिशा से तथा खंड का मतलब भूमि से होता है| जिसका पूरा अभिप्राय उत्तर भूमि या उत्तर की दिशा में बसी हुई भूमि को कहते हैं|
उत्तराखंड के जनपद
उत्तराखंड के सेहरा जनपद हैं जो अधोलिखित है|
१. पिथौरागढ़
२. अल्मोड़ा
३. बागेश्वर
४. चंपावत
५. नैनीताल
६. उत्तरकाशी
७. उधम सिंह नगर
८. टिहरी गढ़वाल
९. रुद्रप्रयाग
१०. पौड़ी गढ़वाल
११. हरिद्वार
१२. देहरादून
तथा
१३. चमोली